Search

 
 
 

गिरिडीह : वनों की रक्षा हमारी प्राथमिकता- विधायक

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जमुआ प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहरपुरा में 73 वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का शुभारंभ जमुआ विधायक केदार हजरा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, गिरिडीह पश्चिम वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम,  बीडीओ अशोक कुमार व सीओ द्वारिका बैठा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने खुद पौधरोपण कर लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया. महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक केदार हजरा ने कहा कि वनों की रक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. वन सिर्फ़ मनुष्यों ही नहीं बल्कि पूरे जीव-जंतुओं के लिए आवश्यक है. सरकार एक तरफ पौधरोपण करती है, दूसरी तरफ लोग उसे काट डालते हैं. वनों की रक्षा के लिए जनता को आगे आना होगा. तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि वन है तो कल है. अंधाधुंध वृक्षों की कटाई का परिणाम साफ दिख रहा है. श्रावण माह में बारिश नहीं हो रही है. वनों को नहीं बचाने पर धरती मरुभूमि में तब्दील हो जाएगी. डीएफओ सबा अहमद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए 33 प्रतिशत ज़मीन पर वन होना आवश्यक है. जबकि महज़ 18 प्रतिशत जमीन पर पर ही वन है. वन महोत्सव मनाने के पीछे उद्देश्य वनों की प्रतिशत बढ़ाना है. महोत्सव में रब्बुल हसन रबानी, सीताराम वर्मा, ओमप्रकाश महतो, अमित त्रिपाठी समेत कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए. महोत्सव के बीच-बीच में स्कूली छात्राओं ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की. मौके पर धनेश्वर वर्मा, बालेश्वर प्रसाद वर्मा, मनीष वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मुंशी वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, अजय वर्मा, संजय वर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=364489&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मानसून की दगाबाजी से खरीफ फसलों पर मंडराने लगा है संकट   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही