Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी में पानी टंकी निर्माण का विरोध, पुलिस ने खदेड़ा, काम शुरू

Advertisement
Advertisement
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ के समीप पानी टंकी निर्माण का शुक्रवार को स्थानीय परिवार ने विरोध किया. परिवार ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू हुआ. पुलिस के साथ हल्की झड़प में स्थानीय कुछ महिलाओं व पुलिस जवानों मामूली चोटें आई हैं. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत गुमगी के खिड़किया मोड़ के समीप पानी टंकी निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है. पूर्व में भी जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद मजिस्ट्रेट सुधाकर शर्मा व पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था. शुक्रवार को भी एक स्थानीय परिवार के महिला व पुरुषों ने निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच हाथापाई होने लगी. झड़प में कई महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं. उक्त परिवार का कहना है कि उनके पूर्वज लालू राम, एकली देवी और मंगर राम के नाम पर 3.68 एकड़ भूदान की जमीन है, जिसपर लगभग 80 वर्षों से उनलोगों का कब्जा है. विभाग उक्त जमीन पर जबरन पानी टंकी निर्माण करवा रहा है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-five-accused-of-murder-in-land-dispute-arrested/">बेरमो

: जमीन विवाद में हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही