Search

 
 
 

गिरिडीह : भू-माफिया के खिलाफ धरना तेरहवें दिन जारी

 

इसी मामले में सात माह पहले भी हुआ था आंदोलन
Jamua (Giridih): भू-माफिया पर मगहाखुर्द टोला गन्धकपरी के गरीबों की जमीन को फर्जी दस्तावेज बना कर बेच देने का आरोप लगाकर दिया जा रहा धरना 13वें दिन जारी रहा. बता दें कि इसी मामले में 7 माह पूर्व भी धरना दिया गया था, उस समय अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर 13वें दिन धरना समाप्त कराया था. इधर, धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के असगर अली ने कहा कि मगहा खुर्द के गरीब अंचल, थाना, अनुमंडल और जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहे पर कोई अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं है. धरना में भाकपा माले नेता अशोक पासवान, रीतलाल वर्मा, असगर अली, लल्लन यादव, रंजीत यादव, लखन हासदा, इस्माइल अंसारी, जब्बार अंसारी, मुमताज अंसारी, रमजान अंसारी, हैदर अंसारी आदि थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702410&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही