Search

 
 
 

गिरिडीह : एक अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे जनवितरण डीलर

 
हड़ताल से राशन वितरण में हो सकती है परेशानी
Ganwa (Giridih) : जन वितरण प्रणाली संघ की ओर से गावां बीडीओ महेंद्र रविदास व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम को ज्ञापन देकर बताया कि गावां के सभी 103 जविप्र डीलर एक अगस्त से हड़ताल करेंगे. कहा गया है कि झारखंड डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है. जविप्र डीलर संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि जविप्र डीलर की मृत्यु पर पूर्व की भांति अनुकंपा का लाभ देने, बकाया कमीशन का भुगतान करने, प्रति किलो राशन पर कमीशन बढाकर तीन रुपये करने, डीलरों को हर माह तीस हजार रुपये मानदेय देने समेत 10 सूत्री मांग को लेकर सभी डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इधर डीलरों के हड़ताल पर जाने के निर्णय से अगस्त महीने का राशन वितरण बाधित होने की संभावना बन गई है. ज्ञापन सौंपने के समय मौके पर बृजनन्दन साव, अजय कुमार, बृजनन्दन पांडेय आदि थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707341&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : करंट लगा तो बचने को कुएं में कूदा युवक, घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही