Search

गिरिडीह : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 2 जुलाई से

Giridih :  गिरिडीह जिले में आगामी माह 2 जुलाई से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी. अभियान के दौरान नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के 4,91,250 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अभियान के पहले दिन 2535 बूथों पर खुराक दी जाएगी. वहीं 3-4 जुलाई को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी. अभियान में 5 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा. 507 सुपरवाइजरों की तैनाती रहेगी. अभियान की रुपरेखा तैयार करने के लिए सदर अस्पताल सभागार में 13 जून को सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डॉ. अशोक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. मौके पर सिविल सर्जन डॉ मिश्रा ने कहा कि यह राष्ट्रीय अभियान है. अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सजग रहें. जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रखंडवार खुराक देने का लक्ष्य

बगोदर प्रखंड 58586 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. बेंगाबाद प्रखंड में 37843, बिरनी प्रखंड- 34077, देवरी- 36538, डूमरी- 37307, गांडेय- 34521,गावां- 26945, जमुआ- 52768, धनवार- 33707, सदर प्रखंड- 57124, तिसरी- 12251 और शहरी क्षेत्र में 22936 बच्चे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=666864&action=edit">यह

भी पढ़ें : बगोदर : धावा दल ने 4 बाल श्रमिकों का किया रेस्क्यू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp