Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आदिवासियों को उनके अधिकारों की जानकारी देना विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य- डीसी

Advertisement
Advertisement
Giridih : पीरटांड़ प्रखंड स्थित सिद्धू कान्हू मैदान में 9 अगस्त को धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस  मनाया गया. समारोह में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. समारोह की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर हुई. डीसी और विधायक ने बारी-बारी से शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया. समारोह में आदिवासी महिलाएं व युवतियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की. समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य ये है कि आदिवासी समाज को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके. प्रकृति की पूजा करने वाले इस समाज की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है. विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी पहचान और वजूद बचाए रखने के लिए जल और जंगल को बचाए रखना होगा. समारोह में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में आदिवासी मौजूद थे. विश्व आदिवासी दिवस में भाग लेने 55 लोग बस से रांची रवाना [caption id="attachment_384560" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/adivasi-diwas-300x224.jpg"

alt="" width="300" height="224" /> बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला समाज कल्याण पदाधिकारी[/caption] विश्व आदिवासी दिवस में भाग लेने के लिए गिरिडीह से 55 लोग रांची रवाना हुए. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर इन लोगों को झारखंड की संस्कृति से परिचित कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=383700&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही