Search

 
 
 

गिरिडीह : पतंजलि परिवार की पुष्पा शक्ति महिलाओं व छात्राओं को निःशुल्क सीखा रहीं योग

 
Giridih : पतंजलि योगपीठ परिवार की पुष्पा शक्ति विगत पांच वर्षों से आरके महिला कॉलेज में महिलाओं एवं छात्राओं को निःशुल्क योग सीखा रही हैं. शिविर में कई महिलाओं को योग करने से बीमारी ठीक हुई है. उषा देवी यहां नियमित योग करने आती है. उन्हें हाथ में मोच एवं गैस की समस्या थी. योग करने से उनकी दोनों परेशानी खत्म हो गई. विनीता देवी भी यहां रोज योग करती हैं. उन्हें हाथ, पैर और सिर में दर्द की शिकायत थी. पेट में गैस रहता था. योग करने से उनकी सारी बीमारियां ठीक हुई. आरके महिला कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. आरती की दोनों आंखों से पानी गिरता था. योग करने से पानी गिरना बंद हो गया. लक्ष्मी, छाया, रेखा सिन्हा, रेखा तरवे, सपना राय, पुष्पलता त्रिवेदी, प्रीति सिन्हा, मृदुला सिन्हा, शकुंतला बर्णवाल, प्रोफेसर उषा वर्मा समेत अन्य महिलाएं यहां नियमित योग करती हैं. पुष्पा शक्ति ने बताया कि वह यहां वर्ष 2017 से योग सीखा रही हैं. कोरोना के कारण एक साल तक बंद रहा. अब नियमित सीखा रही हैं. कॉलेज की छात्राएं भी योग करती हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=426084&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : माले ने समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही