Search

 
 
 

गिरिडीह : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराएगी पीवीसी कबड्डी टीम, तैयारी में जुटे खिलाड़ी

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिला और राज्यस्तरीय प्रतिय़ोगिता में झंडे गाड़ चुकी प्रतिभा विकास क्लब (पीवीसी) कबड्डी टीम अब किसी परिचय की मोहताज़ नहीं है. टीम के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराने की तैयारी में जुटी है. क्लब के सचिव नुरुल होदा की निगरानी में ट्रेनिंग चल रही है. बीते एक से तीन जुलाई तक टीम ने गढ़वा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. जहां क्वार्टर फ़ाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा. हार से हताश होने के बजाए टीम अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है. खिलाड़ियों ने हमेशा किया है बेहतर प्रदर्शन 2021 में गिरिडीह में आयोजित स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में पीवीसी की टीम पहला स्थान हासिल कर लोहा मनवा चुकी है. 2018 में बोकारो में आयोजित स्कूली प्रतियोगिता में तीसरा और 2019 में धनबाद में दूसरा स्थान हासिल किया था. टीम के कुछ खिलाड़ी हरियाणा और उत्तराखंड में भी कई अवार्ड जीत चुके हैं. प्रतिभा विकास क्लब के सचिव नुरुल होदा ने इस कबड्डी टीम का गठन किया है. फिलहाल इस टीम में 25 खिलाड़ी हैं. संतोष कुमार सोनी कोच और संजय यादव मैनेजर हैं. विवेक रंजन, सौरभ सिंह, विक्रम सिंह, सूरज तिवारी, सागर राय, बंटी वर्मा, पवन कुमार, बंटी कुमार, प्रियांशु कुमार, करण कुमार, मनीष कुमार और सूरज कुमार सिंह खिलाड़ी में शामिल हैं. जिला कबड्डी संघ से नहीं मिलता है सहयोग पीवीसी कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें जिला कबड्डी संघ से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलता है. पीवीसी क्लब के सहयोग से कम संसाधन में ही टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353174&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : धनेश्वर मंडल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-हफीजुल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही