Search

गिरिडीह : मध्यस्थता से मामलों के त्वरित निष्पादन संभव

Giridih : मन का मिलन पकवाड़ा को लेकर शनिवार 27 मई को जिला जज बीना मिश्रा के निर्देश पर डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कार्यालय कक्ष में बैठक की. विदित हो कि 29 मई से लेकर 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा. बैठक में सचिव सौरव कुमार गौतम ने गिरिडीह न्याय मंडल के सभी मध्यस्थों, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी अधिवक्ताओं, गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालंटियर्स के साथ कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया. सौरभ गौतम ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर मध्यस्थता की महत्ता व उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक किया जा रहा है. इस दौरान आम जनों के बीच निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, दृश्य व श्रव्य माध्यमों से मध्यस्थता और लोक अदालत की सफल कहानियों के बारे में जानकारी प्रदान करने, विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों और वाद पूर्व मामलों में पक्षकारों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करने और आमजनों व पक्षकारों को मध्यस्थता से संबंधित सुझाव और सलाह देने का कार्य किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bagodar-mahajutan-of-one-million-kudmis-claims-on-october-29/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : 29 अक्टूबर को दस लाख कुड़मियों के महाजुटान का दावा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp