Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को लेकर रैफ जवानों ने पचंबा में किया फ्लैग मार्च

 

चुनाव में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम : सहायक कमांडेंट

Giridih : डुमरी उपचुनाव में सुरक्षा को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) 106वीं बटालियन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. सुरक्षा का पूर्वाभ्यास जारी है. रैफ जवानों ने 25 अगस्त शुक्रवार को पचंबा इलाके में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च रैफ के सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार बेहरा, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह सहित रैफ के कई जवान शामिल थे. दंगा नियंत्रण वाहन भी साथ-साथ चल रहा था. रैफ के सहायक कमांडेंट ने बताया कि डुमरी उपचुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर पचंबा एरिया में फ्लैग मार्च किया गया. ताकि लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़े और गड़बड़ी करने वालों में भी भय पैदा हो. चुनाव के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-students-showed-talent-in-shishu-mandir-cluster-level-question-forum-competition/">बेरमो

: शिशु मंदिर संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही