Search

 
 
 

गिरिडीह : रैफ की टीम ने गुरुनानक विद्यालय का किया भ्रमण

 
विद्यार्थियों को दी नशा से दूर रहने की सीख 
Giridih : रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन की टीम परिचयात्मक अभ्यास को लेकर गिरिडीह जिले में रुकी हुई है. इस दौरान रैफ के जवान व अधिकारी शहर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी कड़ी में दूसरे दिन 22 अगस्त को शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

बच्चों को दी गई हथियारों की जानकारी

[caption id="attachment_737822" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Raf-33-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> हथियार की जानकारी देते जवान[/caption] इधर, 23 अगस्त को रैफ के जवानों ने सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार बेहेरा व उप.निरीक्षक प्रशान्त कुमार के साथ स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक विद्यालय पहुंचे. यहां रैफ के जवानों ने विद्यार्थियों को बेटी बचाओ - बेटी पढाओ, नशा मुक्ति व शस्त्र प्रदर्शन की जानकारी दी. मौके पर जवानों ने रैफ के हथियारों का प्रदर्शन कर बच्चों को दंगा नियंत्रण में हथियारों की उपयोगिता बताई.

बच्चों में दिखा खासा उत्साह

[caption id="attachment_737825" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Raf-22-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में मौजूद बच्चे[/caption] इस दौरान विद्यालय की सेक्रेटरी कुमरजीत सिंह दुआ व प्रिंसिपल सपना कुमार ने रैफ के सहायक कमांडेंट का स्वागत गुलदस्ता देकर किया. मौके पर सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार बेहेरा व अन्य पदाधिकारियों ने बच्चों को हथियारों की जानकारी देते हुए नशा से दूर रहने की सीख दी. इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक व रैफ के जवान मौजूद थे. इस कार्यक्रम से बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही