Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को पहुंची रैफ की बटालियन, किया फ्लैग मार्च

 
दंगा नियंत्रण वाहन के साथ गिरिडीह शहर में निकले पुलिस व रैफ के जवान                                   Giridih : आने वाले त्योहारों व डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रैफ के जवानों ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. टाटा नगर से यहां बुलाई गई रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन के जवान गिरिडीह पहुंचे और 22 अगस्त को शहरभर में फ्लैग मार्च कर परिचयात्मक अभ्यास किया. इस दौरान जवानों के साथ रैफ का दंगा नियंत्रण वाहन भी था. डीएसपी संजय राणा व नगर थाना के अधिकारियों के साथ रैफ के जवानों ने शहर भर में भ्रमणकर लोगों को सुरक्षित व शांति पूर्ण तरीके से रहने व अफवाहों पर ध्यान न देने की सीख दी.

लोगों से मिलकर की शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील

[caption id="attachment_736825" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Raf-44-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> फ्लैग मार्च में शामिल रैफ व पुलिस के अधिकारी[/caption] मौके पर डीएसपी व नगर थाना पुलिस के साथ रैफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा व चंदन सिंह के साथ बटालियन के जवान शहर के मोदी धर्मशाला से निकले और कई इलाकों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचे. जहां पुलिस अधिकारियों व रैफ के जवानों ने लोगों से मिलकर शांति पूर्ण तरीके से रहने की अपील की. इधर असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा ने कहा कि अभी रैपिड एक्शन फोर्स का ड्यूटी डुमरी उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की है. लोगों से अपील की जा रही है कि अफवाहों से दूर रहें. रैपिड एक्शन फोर्स की ओर से लोगों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736474&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव में नहीं ली जाएगी हेलिकाप्टर की मदद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही