Search

 
 
 

गिरिडीह : अगस्त में झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 
Giridih : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के झारखंड के प्रस्तावित दौरे को लेकर गिरिडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं. जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी के अगस्त में झारखंड के दौरे पर आने की संभावना है. प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी आला कमान को इसका प्रस्ताव भेजा है. सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन की तैयारी को को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी की बैठक हो चुकी है. कार्यक्रम तय होते ही प्रदेश नेतृत्व एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन करेगा. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी झारखंड में आकर संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे. इसके अलावा प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी से मिलकर चुनाव के संबंध में फीडबैक प्राप्त करेंगे. राज्य सहित जिले के बीस सूत्री कमेटियों से भी राहुल गांधी संवाद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-instructions-immediately-resolve-the-technical-problems-arising-in-mainiyan-samman-yojana/">सीएम

का निर्देश : मंईयां सम्मान योजना में आ रही तकनीकी समस्याओं को शीघ्र दूर करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही