Search

 
 
 

गिरिडीह : मिलावटखोरी के मद्देनजर कई मिठाई दुकानों में की गई छापेमारी

 
Giridih : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ.पवन कुमार ने 21 अक्टूबर को शहर के आधा दर्जन मिठाई की दुकानों में छापेमारी की. उन्होंने बताया की त्योहार का सीजन है और ऐसे में मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. नकली व अनहाइजीन मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होनें बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. पचंबा के कान्हा स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स, बोड़ो के लक्की स्वीट्स, मधुलिका स्वीट्स, पचंबा के गणपति, श्री साईं स्वीट्स, अलकापुरी की न्यू दुर्गा मिष्ठान, मकतपुर के सुदर्शन स्वीट्स, भंडारीडीह के गणेश मिष्ठान भंडार में जांच कर नमूना संग्रह किया. उन्होंने आम लोगों को आगाह किया कि सिर्फ उन्हीं से मिठाई की खरीदारी करें जिन्होंने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लाइसेंस ले रखा है. छापेमारी के दौरान दुकानों से पनीर, खोवा, खीर कदम व रसगुल्ला का सैंपल संग्रह किया. यह">https://lagatar.in/giridih-better-policing-is-to-face-the-challenges-sp/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चुनौतियों का सामना करना ही बेहतर पुलिसिंग : एसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही