Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में अवैध शराब भट्ठी पर छापा, 2000 किलो जावा महुआ व 150 लीटर देसी शराब नष्ट समेत 2 खबरें

 
Gawan (Giridih) : गावां थाना प्रभारी महेश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग की टीम ने मंगलवार को डुमरझारा जंगल में छापामारी कर अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ व देसी शराब नष्ट कर दिया. थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में स्थित शराब भट्ठी पर छापामारी कर 2000 किलो जावा महुआ व 150 लीटर देसी शराब को विनष्ट किया गया. टीम ने शराब भट्ठी को भी ध्वस्त करते हुए शराब बनाने वाले उपकरणों को भी तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि भट्ठी संचालन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

इलाज कराने झाझा गए थे दंपती, सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिला की रहने वाली 30 वर्षीय महिला गुंजा देवी की मौत सोमवार को बिहार के सोनो में सड़क दुर्घटना में हो गई. वह हरिला निवासी आनंद साव की पत्नी थी. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया गया गुंजा देवी अपने पति आनंद साव के साथ बाइक से इलाज कराने बिहार के झाझा गई हुई थी. इलाज कराने के बाद दोनों पति-पत्नी सोमवार को वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान सोनो के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई. दुर्घटना में गुंजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-barhet-2-news-including-loss-worth-lakhs/">साहिबगंज

: बरहेट में आग से दो घर जलकर राख, लाखों की क्षति समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही