Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शहर में रेलवे ओवरब्रिज व रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा- विधायक

Giridih : गिरिडीह शहर में रेलवे ओवरब्रिज और रिंग रोड का निर्माण जल्द किया जाएगा. झरिया गादी निवासी विगत 30 वर्षों से ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे. मांग को सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष रखा गया. सीएम ने मांग स्वीकृत किया. यह जानकारी परिसदन में स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 17 सितंबर को पत्रकारों को दी. 17 सितंबर को आरसीडी के चीफ इंजीनियर जेपी सिंह, पथ प्रमंडल के अधिकारी और विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. विधायक ने कहा कि गिरिडीह शहर में अक्सर सड़क जाम रहती है. लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा. पहला रिंग रोड टुंडी रोड के चतरो से जोड़पहाड़ी तक बनाया जाएगा. दूसरा रिंग रोड जोड़पहाडी से जमुआ रोड होते हुए बेंगाबाद रोड में मिला दिया जाएगा. सड़क निर्माण नेशनल हाइवे और राज्य सरकार मिलकर करेगी. विधायक ने कहा कि इसके अलावा और भी कई सड़कों का निर्माण किया जाएगा. नेताजी चौक से पचंबा रोड फोरलेन किया जाएगा. सीआरपीएफ केंद्र से चैताडीह सड़क का टेंडर हो चुका है. जल्द ही इस सड़क का भी निर्माण किया जाएगा. बरवाडीह फाटक से सीसीएल डीएवी स्कूल तक सड़क का निर्माण किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=421792&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव में 35 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही