Search

 
 
 

गिरिडीह : आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ बरसाती मशरूम

 
Giridih : सावन माह में मांस-मछली का विकल्प बरसाती मशरूम इस साल आम आदमी की पहुंच से दूर नजर आ रहा है. शहर के काली बाड़ी चौक में इन दिनों विभिन्न प्रकार के मशरूम बिक रहे हैं. लेकिन ऊंची कीमत के कारण आम लोग इसकी खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. बीते साल बरसाती मशरूम की कीमत 6 सौ रुपये से 7 सौ रुपए तक थी. लेकिन इस साल यहां बरसाती मशरूम 8 सौ रुपये से 1 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है. कम बारिश का हुआ है असर बताया जा रहा है कि कम बारिश होने का असर मशरूम की कमतों पर भी पड़ा है. इस साल जून और जुलाई महीने में अत्यधिक कम बारिश होने से बरसाती मशरूम की कम पैदावार हुई है. जिसके कारण इस बार बरसाती मशरूम के दाम आसमान पर पहुंच गये हैं. लोगों का कहना है कि मशरूम विक्रेता विभिन्न जंगली क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों से कम कीमत पर मशरूम की खरीदारी करते हैं और गिरिडीह शहर लाकर इसे ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं. इस कारण भी कीमतें पहुंच से बाहर हो रही हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-males-allegation-gandeys-vishu-died-due-to-non-receipt-of-ration/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : माले का आरोप, राशन नहीं मिलने से हुई गांडेय के विशु की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही