Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चंद्रयान-3 की सफलता में गिरिडीह के रजत व अंकित का अहम रोल

Advertisement
Advertisement

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के छात्र रहे हैं रजत भदानी व अंकित सिंह

Giridih :  इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया और इसके साथ ही भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है. इसरो के इस अभियान में देश के कोने-कोने के वैज्ञानिकों ने अपना अहम योगदान दिया. इसमें बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के छात्र रजत भदानी व अंकित सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रजत भदानी पचंबा के टेपियाटांड निवासी स्व विनोद राम के सुपुत्र हैं. स्व विनोद राम पेशे से व्यवसायी थे. रजत और अंकित सिंह दोनों ने बचपन से लेकर 10 प्लस टू तक की शिक्षा गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई. ये दोनों यहां 2009 के मैट्रिक बैच के छात्र थे. रजत ने चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन (रॉकेट के ऊपरी स्टेज का इंजन) में अभूतपूर्व योगदान देकर गिरिडीह शहर का गौरव व सम्मान बढ़ाया है. बतौर वैज्ञानिक रजत भदानी 2018 से इसरो में कार्यरत हैं. इन्होंने चंद्रयान-2 गगनयान में भी अपनी सेवाएं दी है. रजत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजन के साथ ही अपने गुरुजनों कान्तिलाल देशमुख, बीडी झा व विद्यालय के अन्य गुरुजनों को दिया.

प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने दोनों छात्रों को दी बधाई

[caption id="attachment_739654" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Ankit-Singh-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अंकित सिंह[/caption] डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच के क्षेत्रीय निदेशक-सह-प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने दोनों छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दुर्गम स्थल दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना ऐतिहासिक उपलब्धि है. हम इस मिशन में शामिल देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं. इस अभियान में हमारे विद्यालय के छात्र रजत भदानी व अंकित सिंह ने अपना अहम योगदान देर पूरे शहर का नाम रौशन किया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को ध्यान में रखकर बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित व प्रोत्साहित करता रहता है. वही अंकित सिंह विद्यालय में एक प्रतिभा संपन्न बाल वैज्ञानिक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. दोनों छात्र ऐसे ही उन्नति करते रहे हम ईश्वर से यही कामना करते हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-koda-group-criminal-arrested-in-robbery-case-from-couple/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दंपती से लूट मामले में कोड़ा ग्रुप का अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही