Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनी राजीव गांधी की जयंती

Advertisement
Advertisement
जिले की जंबोजेट कमेटी में बमुश्किल 20 नेता पहुंचे
Giridih : शहर के बक्सिडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. इस मौके पर भी पार्टी के नेताओं की दूरियां साफ झलक रही थी. कई खेमों में बटी जिला कांग्रेस की जंबोजेट कमेटी के बावजूद कार्यक्रम में दो दर्जन लोग भी नहीं दिखे. मंच व मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में नहीं दिखे. मौके पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय कुमार सिन्हा ने सभी पार्टीजनों से कांग्रेस के लिए काम करने का आह्वान किया. कहा कि भारतीय राजनीति में स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. देश में संचार क्रांति के नायक राजीव गांधी ही थे. राजीव गांधी ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में बढ़ने की सोच दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, डॉ. मंजू कुमारी, प्रो. मुकेश शाह, मदन विश्वकर्मा, राजेश तुरी, मोहम्मद अली, सतीश केडिया, सबन खान आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735030&action=edit">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : वृद्ध महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही