Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : एनडीए की सबसे ईमानदार पार्टनर है रालोजपा : पशुपति कुमार पारस

Advertisement
Advertisement
लोकसभा चुनाव में रालोजपा झारखंड में नहीं करेगी दावेदारी
Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए की रालोजपा सबसे ईमानदार सहयोगी है. उन्होंने साफ किया कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में मेरी कोई दावेदारी नहीं रहेगी. मेरी भूमिका सहयोगी की होगी. 30 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने गिरिडीह पहुंचे पारस ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव में कोई दावेदारी नहीं है, पर विधानसभा चुनाव में सीटों की भागीदारी रहेगी. कितने सीटों पर दावेदारी की जाएगी, इस सवाल पर पारस ने कहा कि बैठ कर बातचीत की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि पीएम पद पर देश में कोई वैकेंसी नहीं है. अगली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बनेगी.

विपक्ष में पीएम पद को लेकर एक अनार सौ बीमार

बिहार में हुई विपक्षी एकता की पहल पर रालोजपा नेता ने कहा कि बिहार से शुरू हुई एकता का प्रयास का वहीं से विखंडन शुरू हो गया है. एकता में शामिल दलों के नेताओं को किसी का नेतृत्व कबूल नहीं है. ऐसी स्थिति में एकता का प्रयास हास्यास्पद है. रालोजपा प्रमुख ने कहा कि विश्व में भारतीय प्रधानमंत्री के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विदेशों में राज्य अध्यक्ष प्रोटोकॉल तोड़कर उनके पैर छू रहे हैं. विपक्ष में पीएम पद को लेकर एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है. विपक्ष में एकता ऐसा संभव नहीं है. मणिपुर में हंगामा के सवाल पर कहा कि वहां लोकल यीशु है. वहां स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गृहमंत्री वहां का लगातार दौरा कर रहे हैं. मौके पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज भी मौजूद थे. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684121&action=edit">

 यह भी पढ़ें: गिरिडीह : आदिवासी छात्र युवा संगठन ने मनाया हूल दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही