Search

 
 
 

गिरिडीह : तय मार्गों से होकर ही गुजरेगा रामनवमी जुलूस

 

रामनवमी जुलूस को लेकर अखाड़ा समितियों की बैठक

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित पंचमंदिर पिहरा में रविवार को रामनवमी जुलूस को लेकर विभिन्न अखाड़ा समितियों की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव ने की. बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. तय किया गया कि पूर्व निर्धारित व लाइसेंस में चिह्नित मार्गों के अनुसार जुलूस का संचालन किया जाएगा. पिहरा पंचमंदिर से अपराह्न चार बजे जुलूस प्रारंभ हो जाएगा, जो पिहरा होते हुए मानपुर चौक, पिहरा बाजार, जगदीशपुर, खेरड़ा होते हुए पुनः पंचमंदिर में संपन्न होगा. जुलूस में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का पालन करने पर भी जोर दिया गया. जुलूस के सफल संचालन को लेकर एक समिति का भी गठन किया गया. जो जुलूस का संचालन व निगरानी करेगी. बैठक में पिहरा पश्चिमी मुखिया अमित कुमार गुप्ता, आनंदी यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामदास लाल, रामस्वरूप प्रसाद यादव, राजकुमार सिंह, विजय सिंह, सौदागर साव, महेंद्र शर्मा, चुनचुन बरनवाल, पप्पू यादव, अर्जुन साव, कोलेश्वर सिंह, सरयू साव, मनोज साव समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही