Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: नगर निगम में टोल टैक्स की वसूली करेगी रांची की एजेंसी

Giridih: अब निगम क्षेत्र में टोल टैक्स की वसूली एजेंसी करेगी.इसका निर्णय 15 अप्रैल को नगर निगम की बैठक में लिया गया. बैठक में टोल टैक्स वसूली पर देर तक चर्चा होती रही. पार्षदों ने वसूली का जिम्मा एजेंसी को देने की चर्चा के बीच प्रभारी महापौर प्रकाश राम को आवेदन देकर इसका विरोध किया था, पर बोर्ड की बैठक में सभी ने हाथ उठाकर टोल टैक्स वसूली का काम एजेंसी को देने पर सहमति जताई. चर्चा इस बात को लेकर होती रही कि शहर में प्रवेश शुल्क वसूली खुले डाक के माध्यम से हो या किसी एजेंसी से. बोर्ड की बैठक के लिए तय 6 एजेंडे में खुले डाक पर चर्चा होनी थी. जब सहमति की बारी आई तो मौजूद 26 पार्षदों में से 22 ने वसूली का काम एजेंसी को  देने पर सहमति दी. रांची की एक एजेंसी टोल टैक्स वसूली का काम करेगी. पार्षद रंजीत यादव, सरिता श्रीवास्तव व गुड़िया देवी ने एजेंसी को काम देने का जमकर विरोध किया. पार्षद राजेश यादव ने कहा कि वसूली की जिम्मेवारी देने की तैयारी पिछले दरवाजे से की गई है. बोर्ड गिरिडीह का और कमाई रांची की एजेंसी करेगी. निगम में कई लोग काम के अभाव में बैठें हैं, उनसे ही वसूली का काम लिया जाए. पार्षद सरिता देवी ने कहा कि टोल टैक्स वसूली में खुले डाक से निगम को 2.5 करोड़ का राजस्व मिला था. इस बार इससे वंचित करने की साजिश की जा रही है. बैठक में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी, वार्ड पार्षद सेफ अली गुड्डू, पूनम देवी, गुड़िया देवी, अशोक राम, पप्पू रजक आदि मौजूद थे. नहीं बदलेगा दरबान चौक का नाम बरगंडा दरबान चौक का नाम नहीं बदलेगा. बैठक में 2014 के निर्णय को स्थगित कर दिया गया. पार्षद रंजीत यादव के प्रस्ताव के बाद मेट्रोस गली से लेकर अरगाघाट मोड़ तक अब विद्यापति रोड़ के नाम से जाना जाएगा. व्यवहार न्यायालय के सामने कालीबाड़ी से बीवी रोड़ जाने वाली मार्ग व टावर चौक पर कल्भर्ट बनाने का निर्णय लिया गया. 3 क्षेत्रों में बिछाई जाएगी पाइपलाइन वार्ड संख्या 22, हेटलापीठ और आर्बिट होटल के आसपास वाले इलाकों में पेयजल की घोर किल्लत है. इन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने से सुगम आपूर्ति के साथ ही पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609174&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनवार : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही