Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर चला पता

Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद की घटना, पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है. महिला बेंगाबाद इलाके के एक गांव की रहने वाली है. उसके साथ दुष्कर्म की घटना बघरा गांव में घटी है. पीड़िता की मां की शिकायत पर बेंगाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने दुष्कर्म का आरोप परसाटोल निवासी युवक राजेन्द्र यादव पर लगाया है. थाना में दिए आवेदन में मां ने कहा है कि 3 मई को उसकी बेटी एक शादी समारोह में अपने मामा के घर बघरा गयी हुई थी. इसी दौरान रात के समय आरोपी युवक वहां पहुंचा और बेटी के साथ कुकर्म कर भाग निकला. घटना के बाद से पीड़िता अपने घर में रह रही थी. मंदबुद्धि होने के कारण उसने घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी थी. करीब 3 माह गुजरने के बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो इस बात का खुलासा हुआ. पूछने पर पीड़िता पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस बाबत बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-60-year-old-man-and-30-year-old-youth-hanged-themselves/">बोकारो

: 60 साल के बुजुर्ग व 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही