Search

 
 
 

गिरिडीह : रविंद्र राय ने गांडेय प्रखंड प्रमुख कार्यालय का किया उद्घाटन

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih) - पूर्व सांसद और भाजपा नेता रविंद्र कुमार राय ने 23 जुलाई को प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया. इसका उद्घाटन प्रखंड कार्यालय में किया गया. इस अवसर पर रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था से आम जनता को लाभ मिले इसके लिए प्रखंड प्रमुख को हमेशा सचेत रहना पड़ेगा. मौके पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. आम जनता विकास योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. विधायक केदार हाजरा ने कहा कि राजकुमार पाठक के गांडेय प्रखंड प्रमुख पद पर निर्वाचित होते ही उनकी जिम्मेवारी बढ़ गई है. राज्य सरकार की विफलता ने इनकी जवाबदेही और बढ़ा दी है. पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है. पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को लेकर जवाबदेह नहीं हैं. गांडेय के नवनिर्वाचित प्रमुख राजकुमार पाठक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक के भाई हैं. मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, अरुण हाजरा, राजकुमार पाठक, मोहन स्वर्णकार समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366821&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह की हरियाली पर लगने लगा है ग्रहण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही