Search

 
 
 

गिरिडीह : बरसात से गिरा कच्चा घर, पीड़ित ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

 
पीड़ित ने उपायुक्त को आवेदन देकर मांगा है अंबेडकर आवास
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के उपरैली कहुवाई में बरसात के दौरान कच्चे मकान की छत गिरने से मकान में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया. पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजा की मांग की हैं. बताया जाता है कि उपरैली कहुवाई निवासी तुलिया देवी, पति अनिल साव अपने परिवार के साथ कच्चा मकान में रहते हैं. पिछले सप्ताह बारिस से अचानक कच्चे मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई. गनीमत यह रही कि उस समय परिवार मकान के अंदर नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था. मकान की छत गिरने से घर में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया. पीड़ित ने उपायुक्त को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. उन्होंने बताया कि अभी पूरा बरसात बाकी है. पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उसे अंबेडकर आवास दिया जाए, ताकि उसका परिवार गुजर बसर कर सकें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706950&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह में बिजली का तार टूटकर गिरा, एक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही