Search

 
 
 

गिरिडीह : चेक पोस्ट से गायब मिले मजिस्ट्रेट सहित डुमरी उपचुनाव से जुड़ी 3 खबरें एक साथ पढ़ें

 

डीसी के निर्देश पर बीडीओ ने मजिस्ट्रेट से मांगा स्पस्टीकरण

Bengabad/ Dumri/ Pirtand (giridih) : डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर गिरिडीह जिले में प्रशासन वाहनों की सघन जांच अभियान चला रहा है. इसके लिए कई चेकपोस्ट बनाए गए हैं. लेकिन कुछ चेकपोस्टों पर जांच में ढिलाई की बातें भी सामने आ रही हैं. गिरीडीह-देवघर मार्ग पर जिला के बॉर्डर बेंगाबाद के डाकबंगला में बनाये गए चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रट गायब मिले. निर्वाची पदाधिकारी सह जिला के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर बेंगाबाद बीडीओ निशा कुमारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह मनरेगा जेई चंदन कुमार मंडल से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को लिखने की बीडीओ ने चेतावनी भी दी है. मजिस्ट्रेट चंदन कुमार मंडल 21 अगस्त सोमवार को चेकपोस्ट गायब पाए गए थे.

पीरटांड़ में वाहन चेकिंग अभियान का बीडीओ ने लिया जायजा   

इस बीच जिले के पीरटांड़ थाना के सामने 22 अगस्त को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बीडीओ ने देखा कि सभी गाड़ियों को रोककर टीम जांच कर रही है. वही पीरटांड़ थाना प्रभारी ने बताया कि डुमरी उप चुनाव को देखते हुए वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सभी वाहन की जांच की जा रही है.

प्रेक्षकों ने उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावक के साथ की बैठक

डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक टीजी विनय, व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना प्रमोद दातार व पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिए ने अनुमंडल कार्यालय में उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावक के साथ  बैठक की. उम्मीदवारों व प्रस्तावकों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से करने का निर्देश दिया गया. किसी भी परिस्थिति में मतदताओं को प्रलोभन देने, नकदी बांटने, उपहार देने, मतदाताओं को धमकी देने आदि कृत्य नहीं करने की हिदायत दी गई. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दिपेश कुमारी, निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम डुमरी मो शहजाद परवेज, एआरओ सह सीओ डुमरी धनंजय गुप्ता, एआरओ सह सीओ नावाडीह अशोक सिन्हा, बीडीओ चन्द्रपुरा रेणु बाला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kishun-marandis-contribution-in-jharkhand-movement-will-always-be-remembered-sarfaraz/">गिरिडीह

: झारखंड आंदोलन में किशुन मरांडी का योगदान हमेशा याद रहेगा- सरफराज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही