Search

 
 
 

गिरिडीह : बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया रेड कलर डे

 
Giridih : शहर के सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह में शनिवार 29 अप्रैल को रेड कलर डे उत्सव धूमधाम से मनाया गया. जिसमें नर्सरी से एलकेजी के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को रंगों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले आयामों से परिचित करवाया गया. बताया गया कि लाल रंग, रक्त और अग्नि का रंग होने के साथ-साथ यह प्रेम, संवेदनशीलता, आनंद, शक्ति, नेतृत्व, दृढ़ संकल्प के अर्थ से जुड़ा रंग भी है. जो व्यक्ति में आत्मविश्वास और साहस भरने का कार्य करता है. [caption id="attachment_623459" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/dav-red-color-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> लाल परिधान में कार्यक्रम में शामिल बच्चे[/caption] कार्यक्रम में बच्चे लाल रंग की ड्रेस पहनकर और लाल रंग के खिलौने लेकर स्कूल पहुंचे और अपनी कक्षाओं को लाल रंग की वस्तुओं और खिलौनों से सजाया. इस अवसर पर लाल रंग के महत्व को दर्शाते हुए चित्रांकन कार्ड बोर्ड मेकिंग गतिविधियां भी छात्रों के बीच करवाई गई. क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी स्कूल झारखंड जोन-एच के डॉ.पी हाजरा ने कहा कि रंग वास्तव में प्रकृति की मुस्कान है. रेड कलर डे उत्सव सिखने की अद्भुत गतिविधि है. जिससे छात्रों का संज्ञानात्मक कौशल मजबूत होता है और रंगों के आधार पर वस्तुओं को पहचानने और वर्गीकृत करने में मदद प्रदान करता है. यह">https://lagatar.in/giridih-execution-of-28-cases-in-monthly-lok-adalat/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 28 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही