Search

 
 
 

गिरिडीह रेड क्रॉस की सेवाओं का होगा विस्तार : डीसी।। समेत गिरिडीह की दो खबरें

 

रेड क्रॉस सोसाइटी की एजीएम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का लिया गया निर्णय

Giridih : रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह शाखा की वार्षिक आमसभा शनिवार को गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. गिरिडीह कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई मीटिंग में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा, एसडीओ विस्पुते श्रीकांत, रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार, सचिव विवेश जालान समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. मीटिंग में ब्लड बैंक के सुचारू संचालन और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. सोसाइटी के अध्यक्ष डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी और रेड क्रॉस सोसाइटी के आपसी सहयोग और समन्वय से गरीब और जरूतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जाएगा. रेड क्रॉस भवन में ओपीडी सेवा और फिजियोथेरेपी सेंटर को और बेहतर करने का निर्णय लिया गया. डीसी ने सिविल सर्जन को रेड क्रॉस भवन में अटल क्लीनिक शुरू करने का सुझाव दिया. डीसी ने गिरिडीह रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों को ओपीडी सेवा में टीबी और लेप्रोसी मरीजों को विशेष सुविधा देने का निर्देश दिया. डीसी ने बताया कि ब्लड डोनेशन का कार्य रेड क्रॉस का सबसे प्रमुख उद्देश्य है. डीसी ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने सोसाइटी के सदस्यों से मतदाता जागरुकता अभियान में भी जिला प्रशासन को सहयोग करने का सुझाव दिया.

विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के खिलाफ सौंपा आवेदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/7-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumri (Giridih) : डुमरी हिंद मजदूर किसान यूनियन के डुमरी अनुमंडल अध्यक्ष गंगाधर महतो ने शनिवार को एसडीएम डुमरी एवं एई विद्युत विभाग को पत्र देकर विद्युत आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है. अन्यथा एक पखवाड़े के बाद विद्युत आपूर्ति कार्यालय के गेट को जाम कर आंदोलन करने की बात कही है. पत्र की प्रतिलिपि डीसी गिरिडीह एवं जीएम विद्युत विभाग गिरिडीह को भी प्रेषित की गई है. पत्र में लिखा है कि जले हुए मीटर के बदले नया मीटर लगाने के एवज में 1800 रुपये लिया जाता है. वहीं प्रत्येक गांव में हरेक महीना मीटर रीडिंग नहीं किया जाता है. दो या तीन महीना में किया जाता है, जिससे गरीब जनता या मीटरधारी को सरकार द्वारा लागू निर्धारित यूनिट तक बिजली बिल माफी का लाभ नहीं मिल पाता है. नया कनेक्शन के नाम से मनमानी राशि 6500 रुपए से भी अधिक की राशि लिया जाता है. लिखा है कि जो मनमानी राशि नहीं देता है, उसको मीटर लगाने में 6 महीना का समय लगा देता है, जिससे गरीब किसान परेशान रहता है. लिखा है कि डुमरी,पीरटांड़, बगोदर व सरिया प्रखंड के कनेक्शनधारी काफी परेशान रहते हैं. बिना राशि का काम नहीं होता है, जो मीटर लगाना चाहते हैं, उसे यह कहकर परेशान किया जाता है कि गिरिडीह से मीटर सील होकर नहीं आया है, जबकि विद्युत विभाग डुमरी में ही मीटर सील किया जाता है. श्री गंगाधर ने आग्रह करते हुये लिखा है कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार कार्य में लापरवाही एवं कमीशनखोरी को अविलंब सुधार करने की पहल की जाए. इस दौरान विद्याधर पाठक करमचन्द महतो,रवीन्द्र महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही