Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : परशुराम जयंती पर परशुराम मंदिर बनाने का संकल्प दोहराया

Giridih : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार 22 अप्रैल को पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई. विधिवत पूजन व सामूहिक आरती के बाद श्रद्धांलुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता मौलतीलाल उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम सर्व समाज के ईश्वर थे. धरती पर बढ़े अत्याचार, दुराचार से आम जनों को मुक्ति दिलाने के लिए इनका अवतरण हुआ था. दीपक उपाध्याय ने कहा कि इनकी पूजा करने मात्र से मनुष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. [caption id="attachment_616305" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PARSHURAM-JAYANTI-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> पूजन में शामिल लोग[/caption] मुकेश पाण्डेय ने गिरिडीह शहर में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनाने के संकल्प को दुहराया. जेल परिसर में पूजा अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सभी पालगंज के तिवारी टोला पहुंचे, जहां भव्य परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर शिला पूजन व आधार शिला कार्यक्रम में भाग लिया. अनुष्ठान में मुकेश पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, बिपिन तिवारी, दीपक उपाध्याय, मोतीलाल उपाध्याय, सुरेश शक्ति, संतोष पाण्डेय, योगेश मिश्रा, शुभम पाण्डेय, प्रियांशु शेखर, उमेश पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, बैजनाथ पांडेय, रंजीत कुमार, राजेश पाठक समेत कई लोग शरीक हुए. यह">https://lagatar.in/giridih-eid-of-happiness-celebrated-with-a-hug-thousands-of-hands-raised-in-prayers/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गले मिलकर मनाया खुशियों की ईद, दुआओं में उठे हज़ारों हाथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही