Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: दो महीने में तीन मंदिरों में चोरी से लोगों में नाराजगी

Giridih: भगवान का घर कहा जाने वाला मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं है.आए दिन चोर अब मंदिरों को अपना निशाना बना रहें है. जिले में कुछ दिनों में शहरी क्षेत्र के तीन मंदिरों में चोरी हुई है. पहली चोरी शहर के झंडा मैदान स्थित पुराना जेल परिसर के दुर्गा माता मंदिर में हुई थी. जहां चोरों ने बीते 17 अप्रैल की रात 1:52 बजे मंदिर में मौजूद दान पेटी को तोड़कर नगदी समेत सीसीटीवी कैमरे की एलसीडी की चोरी हुई थी. जिसमें एक की गिरफ्तारी कर ली गई है. दूसरा मामला पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह के फुलवरीया चमक चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में 19 अप्रैल कि रात मंदिर प्रांगण में लगे घंटे तथा पूजा की थाली समेत अन्य पीतल के सामानों की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में भी एक की गिरफ्तारी हो चुकी है.जबकि तीसरा मामला शहरी इलाके के शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में 4 मई कि रात को मंदिर परिसर में रखे दान पेटी को तोड़कर नगदी की चोरी कर ली गई थी, जिसकी जांच की जा रही है.बढ़ती चोरी की घटना से नाराज लोगों ने पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628839&action=edit">यह

भी पढ़ें: धनवार :  लक्ष्मण सिंह ने केन्द्र की योजनाओं से लोगों को कराया रू-ब-रू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही