Search

 
 
 

गिरिडीह : नाराजगी दूर, कल्पना के साथ कर्मिला टुडू ने संभाली कमान

 

कर्मिला के घर पहुंच कल्पना ने मनाया, पार्टी में वापसी कराई

Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं. एक तरफ जहां वह क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरने का काम कर रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी से नाराज लोगों को जोड़ने और हर दूरी को पाटने का काम भी बखूबी कर रहीं हैं. बुधवार की रात कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा से चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके झामुमो के कद्दावर नेता स्व. सालखान सोरेन के झलकडीहा स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कीं. पूर्व में पार्टी से निष्कासित स्व. सालखन सोरेन की पुत्रवधु कर्मिला टुडू से बात कर उन्हें मनाया. कर्मिला का निष्कासन रद्द कर उनकी घर वापसी कराई गई. कर्मिला टुडू भी मान-मनौव्वल के बाद अपनी नाराजगी दूर करते हुए पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को राजी हो गई. मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,  झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि मौजूद रहे.

2019 में झामुमो से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था

ज्ञात हो कि सालखन सोरेन की मृत्यु के बाद कर्मिला टुडू ने झामुमो से बगावत कर वर्ष 2019 में निर्दलीय चुनाव लडा था. तब उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. कर्मिला टुडू तभी से झामुमो से दूर थीं. मगर गांडेय विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कल्पना सोरेन ने उनकी घर वापसी कराई है. लोगों का कहना है कि कल्पना सोरेन चुनाव में किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं हैं. कल्पना सोरेन और कर्मिला टुडू के एक साथ होने से चुनाव पर काफी असर पड़ेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-sumandeep-hotel-of-maithon-property-worth-rs-25-lakh-burnt-to-ashes//">धनबाद

: मैथन के सुमनदीप होटल में लगी आग, 25 लाख की संपत्ति जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही