Search

 
 
 

गिरिडीह वासियों को वर्षों बाद मिली लंबी दूरी की ट्रेन

 

गांडेय विधायक ने ट्रेन के समय बदलने की रखी मांग

Bengabad (giridih) : लगभग 150 वर्षों के बाद गिरिडीह वासियों को सीधी रेल सेवा की सौगात मिली है. इससे लोगों में खुशी की लहर है. पहली बार गिरिडीह से राजधानी रांची के लिए इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ. मंगलवार को केंद्र व राज्य सरकार के कई नुमाइंदों ने हरी झंडी दिखा कर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से रांची के लिए ट्रेन को रवाना किया. इस अवसर पर गांडेय विधानसभा के विधायक डॉ सरफराज अहमद ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से ट्रेन के समय सारणी में बदलाव की मांग की. उन्होंने कहा कि जिस समय से ट्रेन रांची से खुलेगी, वह समय न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से खुलने के लिए अनुकूल होगा.

ट्रेन का समय बदलें, मधुपुर तक चलाएं

डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि जिला से काफी संख्या में लोग प्रत्येक दिन रांची जाते हैं. ऐसे में सुबह के समय न्यू गिरिडीह स्टेशन से ट्रेन खुलेगी तो लोग दोपहर के पहले रांची पहुंच पाएंगे और अपना काम आसानी से कर पाएंगे, जबकि रांची से वापसी में ट्रेन का समय शाम या रात का होने से लौटने वाले लोग सुबह तक अपने शहर को लौट सकेंगे. ऐसे में रेलवे को ट्रेन परिचालन के समय में बदलाव के विषय में गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए. साथ ही उन्होने मांग रखी कि न्यू गिरीडीह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन मधुपुर जंक्शन से कर देनी चाहिए साथ ही महेशमुण्डा स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज देना चाहिए. ताकि उस क्षेत्र के लोगों को भी इस ट्रेन की सुविधा मिल सके. विधायक ने सलैया हाल्ट में भी ट्रेन के स्टॉपेज की मांग रेल डीआरएम के समक्ष रखी.

रेलवे अंडरपास के समीप जल जमाव से हो रही परेशानी

इधर महेशमुण्डा स्टेशन के समीप बने रेलवे अंडरपास के नीचे जल जमाव की समस्या की तरफ विधायक ने रेल डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि जल जमाव से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है. वहीं दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. कहा कि लंबे समय से यह समस्या गिरिडीह-गांडेय सड़क पर महेशमुण्डा रेलवे अंडरपास के पास बनी हुई है. इस पर रेलवे के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही