Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बीडीओ पर प्रखंडों के कोविड वार्डों की ज़िम्मेवारी : डीसी

Giridih : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को कोरोना से जंग की तैयारियों का सदर अस्पताल में जायजा लिया. डीसी ने बारी-बारी से आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सहित ऑक्सीजन प्लांट का मुआयना किया. शाम 4 बजे के करीब पहुंचे डीसी ने सभी वार्ड में मशीन व उनकी स्थिति देखी और ऑपरेटर से सारी विधि समझी. उन्होंने ऑपरेटर को समय रहते सभी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा. पत्रकारों से बातचीत में डीसी ने कहा कि फिलहाल राज्य में 53 पॉजिटिव मामले हैं. लेकिन गिरिडीह इसमें शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि आने वाले संदिग्ध मरीजों में 20 प्रतिशत की जांच आरटी पीसीआर से अनिवार्य कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल व बरमोरिया कोविड केयर सेंटर के अलावा जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से जंग की तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रखंडों में स्थित सीएचसी में बनाए गए कोविड वार्ड की देखरेख की जिम्मेवारी प्रभारी व संबंधित प्रखंड के बीडीओ को दी गई है. डीसी ने कहा कि जल्द ही जिले में आरटी पीसीआर जांच की शुरुआत की जाएगी. फिलहाल धनबाद, हजारीबाग में आरटी पीसीआर सैंपल भेजा जाएगा. जल्द ही बरमोरिया में आरटी पीसीआर मशीन इंस्टॉल कर ली जाएगी. डीसी ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी डीसी के साथ बैठक कर संभावित कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया और कई निर्देश दिये. उन्हें कहा कि जिले में जल्द ही कोआर्डिनेशन की बैठक कर व्यवस्था और दुरुस्त की जाएगी. जिले में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर काम किया जाएगा. आम लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है. उन्होंने कहा कि संभावित खतरे से निपटने के लिए जरूरी हुई तो प्राइवेट नर्सिंग होम से भी मदद ली जाएगी. समाजसेवी व एनजीओ की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ.एपीएन देव, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, डीपीएम प्रमिला कुमारी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gaon-mock-drill-in-chc-gaon-in-view-of-corona/">यह

भी पढ़ें : गावां : कोरोना के मद्देनज़र सीएचसी गांवा में हुई मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही