Search

गिरिडीह : झामुमो स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेवारी- विधायक

Giridih : झामुमो गिरिडीह जिला का 50 वां स्थापन दिवस आगामी 4 मार्च को मनाया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर 26 फरवरी को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्थापना दिवस शहर के झंडा मैदान में मनाया जाएगा. इस वजह से गिरिडीह शहर के पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बड़ी है. पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्थापना दिवस में लेकर आने की कोशिश करें. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 50 वर्षों के दरम्यान पार्टी में उतार-चढ़ाव आया. वैसा भी समय था जब शहरी क्षेत्र में पार्टी की मीटिंग में कार्यकर्ताओं की संख्या नगण्य रहती थी. धीरे-धीरे शहरी क्षेत्र में झामुमो की पहचान बनती गई. इस समय गिरिडीह शहरी क्षेत्र में पार्टी मजबूत है. स्थापना दिवस में ज्यादा से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता भाग लें. बैठक में अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, रॉकी सिंह, दिलीप मंडल, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, मो. आज़ाद, मो. ज़ाकिर, मो. असददुल्ला, पप्पू रजक समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566373&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांडेय : कुशवाहा संघ की बैठक में सामाजिक एकता पर जोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp