Search

 
 
 

गिरिडीह : ससुराल से लौट युवक ने फांसी लगा दी जान

 
Giridih: ससुराल से लौटे युवक ने 13 जून की देर शाम अपने आवास में फंदे से झूल कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार 20 नंबर कोलडीहा निवासी जयशंकर साहू का 22 वर्षीय पुत्र सागर साहू मंगलवार शाम ससुराल से आवास पहुंचा और देर शाम अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली. जानकारी के अनुसार सागर घर का इकलौता चिराग था और 01 साल पूर्व पड़ोस में ही उसकी शादी हुई थी. सदर अस्पताल में सागर के पिता जय कुमार ने बताया कि शनिवार को वह ससुराल गया था. 04 दिनों बाद मंगलवार को वह ससुराल से लौटा. कहा कि बाइक लेकर गया था पर बगैर वाहन के ही वापस घर आया. पूछने पर वह कुछ भी नहीं बताया और कमरे में बंद हो गया. देर शाम जब कमरा खुलवाने गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आया. अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो वह पंखे से झूलता नजर आया. तत्काल उसे नीचे उतार नर्सिंग होम ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार अस्पताल भेजा. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. घर वाले आशंका जाहिर कर रहे हैं कि पति पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा. जिसके के बाद ही उसने ऐसा कदम उठाया होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668239&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : छापेमारी के दौरान कोयला, पत्थर व बालू लदी कई गाड़ियां ज़ब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही