Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी अंचल का राजस्व कर्मी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

 

जमीन म्यूटेशन के नाम पर भाजपा नेता से मांगे थे 15 हजार रु.

Tisari (Giridih) : तिसरी अंचल के राजस्व कर्मचारी रामनरेश चौधरी को एसीबी की टीम ने सोमवार को 5000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा. वह जमीन म्यूटेशन के एवज में गुमगी निवासी भाजपा नेता नरेश यादव से 15000 रुपए की मांग की थी. नरेश यादव ने इसकी शिकायत एसीबी से की. इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और कर्मचारी रामनरेश चौधरी को अंचल कार्यालय में ही 5000 रुपए घूस लेते दबोच लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर टीम उसे तिसरी थाने ले गई. शिकायतकर्ता नरेश यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 डिसमिल जमीन के म्यूटेशन के लिए सितंबर 2023 में अंचल में आवेदन दिया था. लेकिन म्यूटेशन नहीं हुआ. कार्यालय के कुछ लोगों ने उन्हें कर्मचारी रामनरेश चौधरी से संपर्क करने कहा. नरेश यादव ने राम नरेश चौधरी से संपर्क किया तो उसने अन्य बाबुओं को मिलाकर कुल 15000 रुपए की मांग की. इस पर नरेश ने सिर्फ कर्मचारी का हिस्सा देने की बात कही. उन्होंने बताया कि बाकी काम सीआई और सीओ से करवा लेंगे, जिसपर सहमति बन गई. अंत में नरेश यादव ने मामले की शिकायत एसीबी की. एसीबी की जांच में शिकात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी की टीम ने अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक कक्ष में ही कर्मचारी रामनरेश चौधरी को 5000 रुपए घूस लेते पकड़ लिया. काईवाई में एसीबी धनबाद के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव समेत करीब डेढ़ दर्जन कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhanbad-youth-riding-a-bike-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-in-baghmara//">धनबाद

: बाघमारा में  वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही