Search

 
 
 

गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन

 
आवास योजना व मनरेगा के कार्यों को जल्द पूण करने का निर्देश Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में 18 जुलाई को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की. बैठक में मनरेगा योजना, आवास योजना, अमृत सरोवर, यूडीआईडी, विभिन्न पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम आवास प्लस योजना, अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी सचिव को निर्देश दिया कि लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं. इससे संबंधित पेमेंट में हो रही दिक्कत का निपटारा जल्द किया जाए. बीडीओ ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए पुरानी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702410&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही