Search

 
 
 

गिरिडीह : बरजो पंचायत सचिवालय में हुई विकास कार्यों की समीक्षा

 
बैठक में मुखिया ने खराब चापानलों को 15 दिन में बनाने का दिया भरोसा
Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के बरजो पंचायत सचिवालय में बैठक कर पंचायत में चल रही सभी योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर मुखिया सुभाष यादव, पंचायत सचिव पूजा कुमारी व दशरथ यादव, राजस्व कर्मचारी लखन मिस्त्री, राजेश पांडे, विद्यालयों के अध्यक्ष व सचिव, आंगनवाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य, जल सहिया, स्वयंसेवक आदि उपस्थित हुए. मौके पर विभागों से संबंधित शिकायतें सचिवालय में रखी गई. मध्य विद्यालय बरजो में एक और शौचालय बनाने की मांग की गई. उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाड़ा में 246 छात्र-छात्रा हैं लेकिन शौचालय नहीं है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनगडगी में 137 विद्यार्थी हैं. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगड़ी में चहारदिवारी व शौचालय की मांग की गई. पंचायत में खराब चापाकल  पर मुखिया ने बताया कि शिकायत के 15 दिन के बाद चापाकल बना दिया जाएगा. बैठक में ग्राम संगठन महिला समूह के कोऑर्डिनेटर युसूफ अंसारी ने बताया कि 6 पंचायतों में अलग-अलग समूह हैं. बरजो पंचायत में 38 समूह हैं. बैठक में शशि भूषण पांडे, सुषेन पांडे, हीरालाल राणा, जगदीश यादव, मनु सिंह, रतन सिंह, सुंदर रविदास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707341&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : करंट लगा तो बचने को कुएं में कूदा युवक, घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही