Search

 
 
 

गिरिडीह : मतदाता सूची का पुनरीक्षण 21 से शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

 

गावां प्रखंड कार्यालय में सभी बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 जुलाई को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. शिविर में बीएलओ को मतादाता सूची पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया गया. पुनरीक्षण कार्य 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे. इस दौरान मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य होगा. एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह बीडीओ को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बीडीओ से कहा कि मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर मृत व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित कराएं. इस कार्य में सेविकाओं से सहयोग लें. इसके साथ ही शर्तें पूरी करने वाले नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराएं. मौके पर बीपीआरओ सजंय कुमार, आदित्य कुमार, अजय कुमार राम, अनिल कुमार, बिनोद राय, रवींद्र बरनवाल, सुधा शर्मा, संजू देवी, गुलशन आरा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-monsoon-dashed-the-hopes-of-fish-farmers/">गिरिडीह

: मानसून ने मछली पालकों के अरमानों पर पानी फेरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही