Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : इनामी नक्सली अजय महतो एक बार फिर सक्रिय

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले के अति नक्सल प्रभावित पारसनाथ इलाके में हार्डकोर नक्सली अजय महतो का दस्ता एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसे लेकर पुलिस व सीआरपीएफ इस इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन चला रही है. अजय महतो पर 25 लाख का इनाम घोषित है. गिरिडीह जिले में पिछले आठ दिनों के दरम्यान नक्सलियों ने एक के बाद एक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. इससे यही लगता है कि इस जिले में नक्सली एक बार फिर अपनी खोई ताकत वापस पाना चाहता है. नक्सलियों के धर-पकड़ के लिए पुलिस और सीआरपीएफ अलग-अलग टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस को सूचना मिली है कि अजय महतो उर्फ टाइगर ने पारसनाथ इलाके में सक्रियता बढ़ा दी है. कुछ महीने पहले अजय महतो इस इलाके में प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी से मिलने आया था. हालांकि दोनों की गिरफ्तारी के बाद वह चाईबासा चला गया था. चाईबासा में रहकर वह उस क्षेत्र में संगठन विस्तार और बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व अजय महतो और 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा के दस्ते को धोलकट्टा में साथ-साथ देखा गया था. सूत्रों के मुताबिक अजय महतो के दस्ते में करीब 40 से 50 हथियारबंद नक्सली शामिल है. चिचाकी और चौधरीबांध के बीच बीती रात अजय महतो के निर्देश पर कृष्णा मरांडी के दस्ते ने ही रेल पटरी को विस्फोट कर उड़ाया था. कौन है 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो 25 लाख रुपये का इनामी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ मोछू पीरटांड थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला है. भाकपा माओवादी संगठन में वह स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य के रूप में काम कर रहा है. अजय महतो के नेतृत्व में नक्सली गिरिडीह जिले में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. गिरिडीह जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. अजय महतो की गिरिडीह पुलिस को लंबे समय से तलाश है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=229378&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: नहीं थम रहा नक्सलियों का उत्पात, पांच दिनों में 5 घटनाओं को दिया अंजाम [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही