Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : धान का बिचड़ा तैयार, बारिश का इंतजार

Advertisement
Advertisement
आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं किसान
Dhanwar (Giridih) : धनवार में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण तालाब, डोभा और नदियों में पानी नहीं है. इस कारण किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि खेतों में धान का बिचड़ा पूरी तरह से तैयार हो चुका है. अब किसानों को समय पर धान की रोपाई नहीं कर पाने की चिंता सताने लगी है. किसानों को आशंका है कि पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मौसम दगा न दे जाए. कृषि विभाग की मानें तो धनवार प्रखंड में अब तक निर्धारित मात्रा की मात्र 12 प्रतिशत ही बारिश हुई है.

सरकारों को सिंचाई की ओर ध्यान देने की जरूरत : चक्रधारी

[caption id="attachment_706416" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakrdhari-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> चक्रधारी[/caption] किसान चक्रधारी मिस्त्री कहते हैं कि अगर अच्छी बारिश होती और तालाबों और खेतों में पानी रहता तो खेती में लगे रहते. अगले वर्ष की तरह इस बार भी सुखाड़ होने की चिंता सताने लगी है. केंद्र और राज्य की सरकारों को सिंचाई की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसानों को बारिश पर आश्रित नहीं रहना पड़े.

सिंचाई की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है : मंसूर आलम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mnsur-Giri-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> किसान मंसूर आलम कहते हैं कि धान का बिचड़ा तैयार हो चुका है. पानी के अभाव के कारण क्षेत्र में धान की रोपनी नहीं हो पा रही है. सभी किसान चिंतित हैं. क्षेत्र में सिंचाई की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. बारिश नहीं होने से तालाब नदी व कुएं में भी पानी नहीं है. ऐसे में सूखा पड़ने की आशंका बढ़ गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706371&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में 4 सवार घायल, एक रेफर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही