Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : झारखंड में ग्रीन कार्ड धारकों की थाली से चावल गायब

Advertisement
Advertisement

मुहैया कराने का सरकारी दावा फेल, गरीब परेशान

Ganwa (Giridih) : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित लोगों को राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में शुरु की गई ग्रीन कार्ड योजना विफल सिद्ध हो रहा है. लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि अधिकारी अपना रोना रो रहे हैं. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों को कम दाम पर सूखा अनाज मिलेगा. योजना के अनुसार 1 रूपए की दर से ग्रीन कार्ड धारक को 5 किलो अनाज उपलब्ध करवाया जाएगा. बीपीएल कार्डधारक को इस योजना का लाभ मिलेगा. यह योजना केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई है, लेकिन इसपर पूर्णत: अमल राज्य सरकार करेगी.

नहीं मिल रहा चावल

इधर, आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि एफसीआई से चावल नहीं दे रहा है. इस कारण वे ग्रीन कार्डधारियों को चावल नहीं दे पा रहा है. यह स्थिति पिछले अगस्त महीने से ही बनी हुई है, हालांकि नवम्बर, दिसम्बर व जनवरी माह का राशन वितरण कुछ माह पूर्व किया गया था. मालूम हो कि गावां प्रखंड में लगभग 1500 ग्रीन कार्डधारियों की संख्या है. जिन्हें पिछले 8 महीने से चावल नसीब नहीं हुआ है.

सितंबर में बांटा जाएगा फरवरी का राशन : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

[caption id="attachment_766656" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Oradeep-Ram-1-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम[/caption] प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने बताया कि कुछ माह पूर्व नवम्बर, दिसम्बर व जनवरी माह का राशन वितरण किया गया था. सितम्बर माह में फरवरी माह का राशन बांटा जाएगा.

राशन न मिलना चिंता का विषय : अमरदीप निराला

[caption id="attachment_766657" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Amardeep-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अमरदीप[/caption] भाजपा नेता अमरदीप निराला ने बताया कि यह चिंता का विषय है. आठ माह बाद फरवरी माह का राशन वितरण किया जाएगा. गरीबों को राशन कार्ड दे देने से भोजन नहीं मिल जाएगा. सरकार पूरे आठ माह का राशन एक साथ वितरित करे नहीं तो ग्रीन कार्डधारियों के साथ प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा.

जोरदार आंदोलन होगा : अखलेश यादव

[caption id="attachment_766658" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Akhilesh-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अखलेश यादव[/caption] पंसस अखलेश यादव ने बताया कि यह सुदूरवर्ती गांव है. यहां रोजगार का कोई साधन नहीं है. लोगों के पास भूखमरी का स्थिति है. सरकार जल्द राशन वितरित करे नहीं तो जोरदार आंदोलन होगा.

सरकार ने लॉलीपॉप थमा दिया है : राजेन्द्र चौधरी

[caption id="attachment_766659" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Rajenda-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> राजेन्द्र चौधरी[/caption] पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार गरीबों के हाथ में ग्रीन कार्ड के नाम पर लॉलीपॉप थमा दिया है. आठ माह से राशन नहीं दिया गया है, तो कार्ड लेकर गरीब लोग क्या करेंगे. सरकार की मंशा सही नहीं होने की वजह से गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है. सरकार जल्द राशन मुहैया कराए अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-bharkhar-village/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : भरखर गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही