Search

 
 
 

गिरिडीह : राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में रिमझिम को दूसरा स्थान

 
Giridih : गिरिडीह राइफल एसोसिएशन ने 2 अगस्त को सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में तृतीय जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में आरके महिला कॉलेज की छात्रा रिमझिम कुमारी, भाविनी सिन्हा, रूपा शर्मा और कोमल शर्मा ने भाग लिया. रिमझिम कुमारी द्वितीय स्थान हासिल की. उनकी जीत पर कॉलेज के प्राचार्य, कोच समेत सभी कॉलेज कर्मियों ने बधाई दी. प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि रिमझिम की जीत कॉलेज के लिए गौरव की बात है. अगली प्रतियोगिता में उनसे पदक की उम्मीद है. कोच पूनम कुमारी ने कहा कि रिमझिम के निरंतर अभ्यास से यह संभव हुआ है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=377047&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चैताडीह में 98 लाख की लागत से बनेगा डीआईईसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही