Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : एनडीए में रालोजपा मांगेगी अपनी भागीदारी

Advertisement
Advertisement
Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी ताकत के अनुसार से हिस्सेदारी मांगेगी. उन्होंने कहा कि राजनीति सन्यास लेने के लिए नहीं की जा रही है. वे 25 जून रविवार को  स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून को गिरिडीह के एक होटल में प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली बैठक में लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर मंथन की जाएगी. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सहित सांसद चंदन सिंह, प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अली कौसर व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह मौजूद रहेंगे. बताया कि दो दिवसीय दौरे पर आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का 30 जून को गिरिडीह तथा 1 जुलाई को देवघर में कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी जोर शोर से की जा रही है.

झारखंड की एक लोकसभा सीट पर बनती है दावेदारी

एक सवाल के जवाब में श्री राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए की सबसे मजबूत सहयोगी पार्टी है. झारखंड में कम से कम 1 लोकसभा सीट पर पार्टी की दावेदारी बनती है. वह कौन सा लोकसभा क्षेत्र होगा इस सवाल पर श्री राज ने चुप्पी साध ली. मौके पर श्री राज के अलावा जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, नवीन शर्मा, विक्रांत गुप्ता आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679462&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की बैठक आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही