Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क जाम

Giridih : कोलडीहा पेट्रोल पंप के पास रविवार रात सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद अगली सुबह सोमवार 15 मई को परिजन व ग्रामीणों ने मुआवज़े की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लोगों को समझाया. विधायक ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा और ज़रूरी सरकारी सुविधाएं दिलवाने का प्रयास करेंगे. [caption id="attachment_637665" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ACCIDENT-MRITAK-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> वैन में रखा मृतक का शव[/caption] बता दें कि रविवार की रात बाइक से शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे कोलडीहा निवासी मो.रूस्तम का 35 वर्षीय बेटा मो.साहेब कोलडीहा पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया था. जिसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज़ के ले धनबाद रेफ़र किया गया. लेकिन धनबाद जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद ग्रामीण व परिजनों ने रात को ही सड़क जाम कर दिया था. मौके पर पहुंचे नगर थाना पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर सड़क जाम हटाया था. लेकिन सुबह एक बार फिर मुआवज़े की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर डेरा डाल दिया. यह">https://lagatar.in/giridih-police-diverted-giridih-dumri-road-regarding-naxalite-prisoner/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: पुलिस ने नक्सली बंदी को लेकर गिरिडीह-डुमरी रोड किया डायवर्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही