Search

 
 
 

गिरिडीह : विद्युत पावर सब स्टेशन पर लुटेरों का धावा

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज मोड़ स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में 9 जुलाई की देर रात अपराधियों ने धावा बोलकर यहां के कर्मचारियों से नगद रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए. लुटेरों की संख्या 10 थी. सभी पावर सब स्टेशन की चाहरदीवारी पर सीढ़ी लगाकर चढ़ें और उसके बाद अंदर दाखिल हुए. पावर सब स्टेशन के सभी कर्मचारी उस वक्त सो रहे थे. लुटेरों ने कर्मचारियों को जगाया तथा मारपीट की. लुटेरे कर्मचारियों से चार हजार रुपये नगद, मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए. कर्मचारियों का आरोप है कि करीब दस हजार रुपये के सामानों की लूट हुई. रात में ही कर्मचारियों ने पीरटांड़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. खबर पाकर एएसआई संदीप एक्का पावर सब स्टेशन पहुंचे. पुलिस फरार लुटेरों को तलाश रही है. घटना की जानकारी पाकर पालगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू, पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी, जेएमएम नेता कर्मवीर पंडा भी समेत पावर सब स्टेशन पहुंचे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353775&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शादीशुदा युवक का ससुराल में फंदे से लटकता शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही