Search

 
 
 

गिरिडीह : डकैती कांड का उद्भेदन, पूर्व एरिया कमांडर सहित चार अपराधी गिरफ़्तार

 
Giridih : जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के नवादा गांव में विगत 19 मार्च को हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस घटना में शामिल पूर्व नक्सली एरिया कमांडर मिथिलेश मंडल सहित चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार नवादा गांव में 10-12 अपराधियों ने हेमलाल मंडल के परिवार वालों को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये नगद और सोना ले गया था. इस घटना के उद्भेदन को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. टीम ने घटना में शामिल पूर्व नक्सली एरिया कमांडर मिथलेश मंडल, ग्राम-मरगोडीह, सबीर अंसारी, ग्राम पांडेयडीह, किशोरी साव, ग्राम-गांधीनगर, तीनों गांडेय थाना क्षेत्र और मुन्ना प्रसाद वर्मा ताराटांड थाना क्षेत्र के चौरा गांव का रहने वाला है. इनके पास से एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. गिरफ़्तार मिथिलेश मंडल पर 19, मुन्ना प्रसाद वर्मा पर 8 और किशोरी साव के खिलाफ अलग-अलग थानों में 3 मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें : गुरुजी">https://lagatar.in/taking-blessings-from-guruji-congress-candidate-kalicharan-munda-started-election-campaign-in-khunti/">गुरुजी

से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही