Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हथियार का भय दिखाकर ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की डकैती

Giridih : सरिया थाना क्षेत्र में रेंज ऑफिस के पीछे रहने वाले ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल के घर 3 जनवरी की देर रात चार हथियारबंद डकैतों ने नगद रुपए समेत सोने व चांदी के जेवरातों की डकैती की. भुक्तभोगी 3 जनवरी की रात रुपए कलेक्शन कर घर लौटे थे. डकैतों ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खुलते ही चारों डकैत घर में दाखिल होकर घऱ के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बनाकर ऊपर के कमरे में ले जाकर आलमीरा खुलवाया और आलमीरा में रखे नगद रुपए समेत सोना और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया. चारों डकैत अपने हाथों में पिस्टल थाम रखे थे. भुक्तभोगी का दावा है कि नगद रुपए और जेवरातों समेत कुल 6 लाख रुपए की संपत्ति की डकैती हुई. वारदात की सूचना पाकर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम ट्रांसपोर्टर के घर पहुंचे. एसपीडीओ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. बहुत जल्द डकैतों को पकड़ लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=517121&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 5 जनवरी को दिगंबर जैन समाज का मौन जुलूस [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही