Search

 
 
 

गिरिडीह : रोटरी क्लब  व नगर निगम ने प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर निकाली जागरूकता रैली

 
Giridih :गिरिडीह (Giridih)- सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल से बनी थाली-कटोरी और पॉलिथिन के इस्तेमाल पर सरकार ने 1 जुलाई से प्रतिबंध लगा दी है. आम लोगों को प्लास्टिक व थर्मोकोल से तैयार सामानों के इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है. 21 जुलाई को रोटरी क्लब (ग्रेटर) और नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में संयुक्त जागरूकता रैली निकाली. रैली बड़ा चौक से निकलकर  विभिन्न मार्ग होते हुए टावर चौक पहुंची. टावर चौक पर अतिथियों के संबोधन के बाद इसका समापन किया गया. रैली का नेतृत्व कर रहे प्रभारी महापौर प्रकाश राम और रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा ने लोगों से प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी तथा कपड़े से बने थैली का वितरण किया. टावर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए प्रकाश राम ने कहा कि प्लास्टिक जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. इसके नुकसान को देखते हुए इसे हमेशा के लिए त्यागना होगा. प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए गंभीर संकट बन चुका है. सिर्फ 10 फ़ीसदी प्लास्टिक कचरों की रिसाइक्लिंग हो पाती है. बाकी 90 प्रतिशत कचरा पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है. प्लास्टिक से हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है. विकास कुमार सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक होने के साथ-साथ पशुओं की मौत का सबब बन रहा है. कूड़े के ढेर में प्लास्टिक की थैलियों को खाकर आवारा पशुओं की बड़ी तादाद में मौतें हो रही है. मौके पर ब्रह्म देव प्रसाद, जोशी प्रकाश गुप्ता, सुजय राज गुप्ता, उदयन बनर्जी, अभिषेक छपरिया, सुबोध मोदी, विकास शर्मा, विकास साहू, अमित कुमार, शंकर कुमार, राजेंद्र तर्वे, रवि बघेरिया, अनिल मिश्रा, राणा सामंथा, आकाश रोशन, राकेश कुमार, मंजूर आलम, श्याम महतो ,राजेश जायसवाल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363841&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल की लिफ्ट खराब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही