Search

 
 
 

गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स ने मनाया 10वां चेंजओवर समारोह

 
वैभव शाहबादी ने अध्यक्ष व हरिंदर मोंगिया ने क्लब के सचिव का पदभार संभाला
Giridih : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स ने 12 अगस्त की रात शहर के एक होटल में अपना 10वां चेंजओवर समारोह मनाया. मुख्य अतिथि रोटरी क्लब धनबाद संदीप नारंग और विशिष्ट अतिथि तरनजीत सिंह सलूजा की उपस्थिति में वैभव शाहबादी ने क्लब अध्यक्ष और हरिंदर मोंगिया ने क्लब सचिव का पदभार संभाला. वैभव शाहबादी ने रोटरी मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया और सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय होकर क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया.

वैभव शाहबादी का बालिका शिक्षा पर जोर

[caption id="attachment_729417" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Rotry-322-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में पहुंचे रोटेरियन[/caption] वैभव शाहबादी ने कहा वंचित बालिका की उच्च शिक्षा को प्रायोजित करना उनका उद्देश्य है. क्लब के सभी सदस्यों ने रोटेरियन वैभव के दृष्टिकोण की सराहना की और हर संभव समर्थन का वादा किया. वही क्लब में सदस्यों के रूप में 4 नए सदस्यों को शामिल किया गया. इनमें रोटेरियन अभिषेक बगेड़िया, रोटेरियन स्वाति बगेडिया, रोटेरियन सत्यदीप सिंह, रोटेरियन राखी कोहली शमिल हैं. कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स की वार्षिक पत्रिका "पहल" का विमोचन किया गया. इस दौरान तरणजीत सलूजा, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, प्रदीप डोकानिया, अभिषेक छापरिया, मनीष तारवे, सुमन गौरीसरिया, अनु नारंग, विकास जैन, शालू जैन, सिद्धार्थ गौरीसरिया, शीतल गौरीसरिया, अनित खंडेलवाल, शालिनी खंडेलवाल, जोरावर सलूजा, रमनप्रीत सलूजा, सतविंदर सलूजा, रश्मी सलूजा, सिद्धार्थ जैन, आशिका जैन, अवनीत कौर, रीत सलूजा, सुमित अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, सुरप्रीत सिंह, गीत सलूजा, नम्रता शाहबादी, निखिल डोकानिया, प्रिया डोकानिया, अंसुल तुलस्यान आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729375&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गायब किशोर का शव मिला, आरोपित को भीड़ ने किया अधमरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही